24 सितंबर 2024 - 10:16
हिज़्बुल्लाह की जवाबी कार्रवाई जारी,सायरन की आवाज़ से गूंजा मक़बूज़ा फिलिस्तीन

उत्तरी फिलिस्तीन के अधिकांश इलाक़ों में लगातार खतरे के सायरन गूँज रहे हैं। ज़ायोनी मीडिया के अनुसार पिछले 24 घंटे में ही कम से कम 377 बार खतरे के सायरन गूंजते रहे।

लेबनान पर इस्राईल के वहशियाना हमलों के जवाब में हिज़्बुल्लाह कि तरफ से ज़ायोनी ठिकानों पर लगातार मिसाइल हमले जारी हैं। इस्राईल पर हिज़्बुल्लाह की जवाबाई कार्रवाई के नतीजे में उत्तरी फिलिस्तीन के अधिकांश इलाक़ों में लगातार खतरे के सायरन गूँज रहे हैं। ज़ायोनी मीडिया के अनुसार पिछले 24 घंटे में ही कम से कम 377 बार खतरे के सायरन गूंजते रहे।

हिज़्बुल्लाह ने सबसे ज़बरदस्त रॉकेट हमला ऊपरी गलील क्षेत्र में किया जहाँ एक साथ कम से कम 50 रॉकेट दाग़े गए। ज़ायोनी मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में एक मुख्य राष्ट्रिय मार्ग पर हिज़्बुल्लाह के रॉकेट हमलों से होने वाले विस्फोट दिखाई दे रहे हैं।